ईशान ने पाकिस्तान को कूटा! 27 गेंदों में तूफानी फिफ्टी से T20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज रिकॉर्ड तोड़ा

ऑपरेशन व्हाइट बॉल: ईशान ने पाकिस्तान को कूटा, सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास


कोलंबो, 15 फरवरी। ईशान किशन भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने इफ्तिखार अहमद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के विरुद्ध साल 2022 में 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।

इस लिस्ट में मिस्बाह-उल-हक तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2017 में भारत के खिलाफ 33 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था, जबकि विराट कोहली साल 2016 में पाकिस्तान के विरुद्ध 34 बॉल में अर्धशतक लगा चुके हैं। गौतम गंभीर ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंदों में यह कारनामा किया था।

अगर टी20 वर्ल्ड कप से इतर बात की जाए, तो दोनों देशों के बीच टी20 मुकाबले के दौरान सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड मोहम्मद हाफिज के नाम है, जिन्होंने साल 2012 में भारत के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, अभिषेक साल 2025 में खेले गए मुकाबले में 24 गेंदों में अर्धशतक लगाकर दूसरे नंबर पर हैं। इस फेहरिस्त में ईशान किशन नंबर-3 पर पहुंचे हैं। वहीं, युवराज सिंह साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं।

ईशान किशन ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली। इसी के साथ ईशान भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी, जबकि मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में भारत के खिलाफ नाबाद 79 रन बनाए थे। विराट कोहली साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 78 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। +3.050 नेट रन रेट के साथ यह टीम शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते, लेकिन +0.932 की वजह से यह टीम दूसरे स्थान पर है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top