यूएसए की नामीबिया पर धमाकेदार जीत! कप्तान मोनांक बोले: 'हमारा होमवर्क था पक्का, जीतना तय था'

'हमने अपना होमवर्क अच्छे से किया था', नामीबिया पर जीत के बाद बोले यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल


चेन्नई, 15 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में यूएसए ने नामीबिया के खिलाफ 31 रन से जीत दर्ज की। जीत से यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए उनकी टीम ने अच्छे से होमवर्क किया था।

मैच के बाद मोनांक ने कहा, "हम हर टीम के लिए होमवर्क करते हैं। हमने नामीबिया के लिए भी ऐसा किया था। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए, हम जानते थे कि विकेट बेहतर होने वाला है, इसलिए हम यह पक्का करना चाहते थे कि हमें सही शुरुआत मिले। मुझे लगा कि मेरे और शायन के बीच पार्टनरशिप बहुत अहम थी। मैंने अधिकांश समय पारी की शुरुआत की है, और पहले कुछ मैचों के बाद, मैंने फिर से ओपनिंग करने का फैसला किया। मेरा रोल खुलकर खेलना और खुद को एक्सप्रेस करना था। आज मुझे जल्दी मौका मिला और मैंने इसका फायदा उठाया, और मुझे खुशी है कि यह जीत का कारण बना।”

मोनांक ने युवा खिलाड़ी संजय को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा, वह हमारी टीम में एक अविश्वसनीय प्रतिभा है। पिछली दो पारियों के बाद वह थोड़ा दबाव में था, लेकिन आज जिस तरह से उसने खेला, वह देखना बहुत अच्छा था। वह गेंद को बहुत दूर तक मार सकता है और उसकी वजह से हम 200 रन बना पाए।"

अमेरिकी कप्तान ने कहा, "पिछले दो मैचों में भीड़ शानदार रही है। हमारे बहुत से खिलाड़ी टेक्सास सुपर किंग्स में खेल रहे हैं। इस वजह से हमें घरेलू सपोर्ट मिला। यह घर जैसा लगता है।"

नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए ने 4 विकेट पर 199 रन बनाए थे और नामीबिया को 168 रन पर रोककर 31 रन से जीत दर्ज की।

भारत और पाकिस्तान से हार के बाद यूएसए ने नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मैच में जीत दर्ज की।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top