भारत-पाकिस्तान मैच पर अखिलेश सिंह का कड़ा रुख: 'खेलना ही नहीं चाहिए था', राजनीति पर भी साधा निशाना

भारत-पाकिस्तान के बीच जो स्थिति, नहीं चाहिए था यह मैच : अखिलेश प्रसाद सिंह


नई दिल्ली, 15 फरवरी। भारत-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दोनों देशों को मैच खेलना ही नहीं चाहिए था।

आईएएनएस से बातचीत में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच जो स्थिति है, उसके अनुसार यह मैच होना ही नहीं चाहिए था, लेकिन अगर दोनों देश मैच खेल रहे हैं तो हाथ न मिलाने का कोई मतलब नहीं है। खेल में राजनीति को नहीं घसीटना चाहिए। खेल, खेल होता है।

उन्होंने कहा कि हाथ न मिलाने का निर्देश देना खेल भावना के खिलाफ है। मैं इसे उचित नहीं समझता हूं।

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन पर कांग्रेस नेता ने कहा कि अच्छा है कि वहां चुनाव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां जाएं और हिंदुओं पर हमलों के जो सवाल हैं, उन्हें उठाएं और इस पर रोक लगवाएं।

अमेरिका के साथ हुई डील को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर कोई गंदी राजनीति नहीं हो रही है। 18 प्रतिशत बड़ा है या 0 प्रतिशत बड़ा है। यहां के किसान जो कपास और सोयाबीन उगाते हैं, उनकी जगह अमेरिका के बाजार को खोल दिया गया है। भारत के ये किसान पहले से ही परेशान हैं और अगर उन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, तो बाजार उनके लिए खुला रहेगा और उनका फायदा होगा। हम अगर बाहर भेजेंगे तो 18 प्रतिशत का टैक्स देना होगा और उन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

कांग्रेस अमेरिका के साथ हुई डील में भारतीय किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगा रही है। वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के इस आरोप पर कहा है कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है और दिन-रात बस झूठ ही परोस रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि अमेरिका के साथ हुई किसी भी डील में जेनेटिकली मॉडिफाइड उत्पादों को कोई अनुमति नहीं दी गई है। डीडीजीएस को लेकर भी राहुल गांधी ने तथ्यहीन बातें फैलाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने है।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि मुझे तो यह समझ नहीं आता कि एमएसपी पर आप और कांग्रेस किस मुंह से बात कर रहे हैं। याद कीजिए, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत फसलों की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की बात आपने लागू नहीं की और उल्टा संसद में कहा कि इससे बाजार विकृत हो जाएगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top