टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में अभिषेक की वापसी

टी20 वर्ल्ड कप: होईवोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारतीय टीम में अभिषेक की वापसी


कोलंबो, 15 फरवरी। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। संजू सैमसन के स्थान पर अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने इस दौरान 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने साल 2021 में इकलौता मैच जीता था।

दोनों देशों के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 मुकाबले भारत ने जीते। 3 मैच पाकिस्तान के नाम रहे हैं। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक 15 टी20 मैच खेले, जिसमें 11 जीते। सिर्फ 4 ही मैच भारत ने इस मैदान पर गंवाए हैं। टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में यहां 5 मैच खेले थे, जिसमें 4 जीते, जो एकमात्र हार मिली, वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है।

भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद नामीबिया के विरुद्ध 93 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने नीदरलैंड के विरुद्ध अपना पहला मैच 3 विकेट से जीता, जिसके बाद अगले मुकाबले में यूएसए को 32 रन से हराया। यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top