टी20 विश्व कप: यूएसए ने नामीबिया को 31 रन से हराया, संजय कृष्णमूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहे

टी20 विश्व कप: यूएसए ने नामीबिया को 31 रन से हराया, संजय कृष्णमूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहे


चेन्नई, 15 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए का मुकाबला रविवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में यूएसए और नामीबिया के बीच खेला गया। यूएसए ने इस मैच को 31 रन से जीता। ग्रुप स्टेज में यूएसए की यह दूसरी जीत थी।

यूएसए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान मोनांक पटेल के 30 गेंदों पर 52, संजय कृष्णमूर्ति के 33 गेंदों पर 68, और मिलिंद कुमार के 20 गेंदों पर 28 रन की मदद से यूएसए ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे।

नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरासमस और विलेम मायबर्ग ने 2-2 विकेट लिए थे।

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी रही थी। सलामी बल्लेबाजों लौरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 54 रन की साझेदारी की। फ्राइलिंक 15 गेंद पर 19 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद स्टीनकैंप और जान निकोल लोफ्टी-ईटन के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। 99 के स्कोर पर जान निकोल 17 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद स्टीनकैंप और कप्तान गेरहार्ड इरासमस का विकेट भी जल्दी-जल्दी गिर गया। स्टीनकैंप 39 गेंद पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।

स्टीनकैंप के आउट होने के बाद नामीबिया लक्ष्य का पीछा करने में पिछड़ गई।

जेजे स्मिट ने 23 गेंद पर 31 रन जरूर बनाए लेकिन वह टीम को जीत के करीब भी नहीं ले जा सके।

नामीबिया 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बना सकी और 31 रन से मैच हार गई।

यूएसए के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने 2, अली खान, सौरभ नेत्रावल्कर, और शुभम रंजने ने 1-1 विकेट लिए।

संजय कृष्णमूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top