रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहना पड़ा भारी, भड़के लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी का पुतला जलाया

रामविलास को 'बेचारा' कहने पर भड़के लोजपा (आर) के कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव का पुतला फूंका


पटना, 15 फरवरी। राजद के एक नेता द्वारा लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहे जाने को लेकर लोजपा (रामविलास) समर्थक गुस्से में हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटना के कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला भी जलाया।

लोजपा (आर) के नेताओं का आरोप है कि बिहार विधानसभा में राजद के विधायक ने स्वर्गीय रामविलास पासवान का अपमान किया है। इसी के विरोध में आज हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस मौके पर मौजूद सांसद और प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि बिहार विधानसभा में राजद के विधायक ने हमारे नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान को लेकर जो बयान दिया है, वह कहीं से सही नहीं है। राजद के लोग लगातार दलितों और गरीबों का अपमान करते हैं।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर जब तक सदन के अंदर तेजस्वी यादव माफी नहीं मांगेंगे, तब तक हम लोगों का विरोध जारी रहेगा।

इधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि ऐसे ही राजद के नेताओं के बयान के कारण पार्टी आज हाशिये पर आ गई है। हमारी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अपने नेता का अपमान नहीं सह सकता है। रामविलास पासवान ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया और उन्हें इस तरह के अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना उचित नहीं है।

बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने रामविलास पासवान के लिए 'बेचारा' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर पार्टी के नेता आपत्ति जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी शनिवार को इस बयान को लेकर राजद को निशाने पर लिया था और कहा था कि ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,247
Messages
7,279
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top