लंदन के विदेश मंत्रालय का 'डिप्लोकैट' पामर्स्टन अब नहीं रहा, 1 लाख फॉलोअर्स वाला बिल्ला बरमूडा में शांत

Palmerston diplocat passes away


लंदन, 15 फरवरी। यूके के विदेश मंत्रालय के 'डिप्लोकैट पामर्स्टन' की मौत हो गई है। उसके सोशल मीडिया पेज के जरिए ये जानकारी दी गई है। एक्स पर पामर्स्टन के लगभग 1,00,000 से अधिक फॉलोअर्स थे, और उसे "डिप्लोकैट" कहा जाता था।

12 साल के इस कैट ने सड़क से विदेश मंत्रालय तक का सफर बड़ी खूबसूरती से तय किया था। पामर्स्टन एक रेस्क्यू किया गया बिलौटा था जो फॉरेन ऑफिस का चीफ माउसर बन गया था। उसने बरमूडा में आखिरी सांस ली।

सत्ता के गलियारों को करीब से देख चुके इस बिल्ले की मौत का ऐलान शनिवार को किया गया। पामर्स्टन के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा गया: “पामर्स्टन, एक असाधारण डिप्लोकैट, 12 फरवरी को शांति से इस दुनिया से विदा हो गया। “पामी” बरमूडा में गवर्नमेंट हाउस टीम का एक प्यारा सदस्य था।

'पामी' बैटरसी डॉग्स एंड कैट्स होम से गोद लिया गया था। पामर्स्टन ने 13 अप्रैल 2016 को 'मुख्य चूहा शिकारी' के रूप में कार्यभार संभाला। यह बिल्ला व्हाइटहॉल में चार साल की सर्विस के बाद 2020 में रिटायर हो गया था।

2020 में रिटायरमेंट पर, विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय में स्थायी अवर-सचिव साइमन मैकडोनाल्ड को एक चिट्ठी में लिखा गया कि पामी कोरोनावायरस महामारी के दौरान “घर से काम करने” का आनंद लेने के बाद “लाइमलाइट से दूर” ज्यादा समय बिताना चाहेगा।

फरवरी 2025 में, पामर्स्टन ने बरमूडा के गवर्नर के साथ काम करने के लिए "फिलीइन रिलेशंस कंसल्टेंट" (बिल्ली संबंध सलाहकार) के रूप में वापसी की थी।

पामर्स्टन के नाम से एक चिट्ठी लिखी गई। इस पर उसके नाम का हस्ताक्षर भी था। लिखा था, “मुझे फ्रंटलाइन से दूर जिंदगी आरामदायक, शांत और आसान लगती है।” पत्र में कहा गया, “मेरे 105,000 एक्स फॉलोअर्स दिखाते हैं कि चार पैरों और फर वाले जीवों का भी यूके के ग्लोबल प्रयास में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

बिल्लियां दशकों से ब्रिटिश सियासी जिंदगी का एक हिस्सा रही हैं। विंस्टन चर्चिल के पास 'नेल्सन' नाम की कैट थी, और 'हम्फ्री' मार्गरेट थैचर, जॉन मेजर और कुछ समय के लिए टोनी ब्लेयर के कैबिनेट ऑफिस में चीफ माउसर था।

इस बिल्ले का नाम 19वीं सदी के ब्रिटिश प्रधानमंत्री लॉर्ड पामर्स्टन के नाम पर रखा गया था।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,201
Messages
7,233
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top