भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से रौंदा, DLS से पहला टी20 जीत सीरीज का किया धमाकेदार आगाज

टी20: भारतीय महिला टीम ने जीता पहला मैच, ऑस्ट्रेलिया को डीएलएस नियम के तहत 21 रन से हराया


सिडनी, 15 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। रविवार को सिडनी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने डीएलएस नियम के मुताबिक 21 रन से जीत हासिल की।

टॉस भारत ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 27 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया था। तीसरे विकेट के लिए फोएबे लिचफिल्ड और एलिसे पेरी के बीच 41 रन की साझेदारी हुई। 68 के स्कोर पर पेरी (20 रन) का विकेट गिरा। इसके बाद विकेटों के लगातार गिरने का सिलसिला जारी रहा। पूरी टीम 18 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट मात्र 12 रन के अंदर गंवा दिए। जॉर्जिया वॉरहेम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए।

भारत की तरफ से दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधती रेड्डी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। यह उनके टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा, रेणुका ठाकुर ने 2, एन. चरणी ने 2, और क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 33 रन जोड़े। शेफाली 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुईं।

भारतीय टीम 5.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना चुकी थी। उसी समय बारिश आ गई। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश खत्म नहीं हुई, तो अंपायरों ने मैच समाप्ति की घोषणा की और भारत को डीएलएस नियम के तहत 21 रन से विजेता घोषित किया।

मंधाना 17 गेंदों पर 16 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 3 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहीं।

अरुंधती रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top