शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर बड़ा वार: पार्टी को 'झूठ की फैक्ट्री', राहुल को 'झूठों का नवाब' बताया

कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री, राहुल गांधी झूठों के नवाब : शहजाद पूनावाला


पुणे, 15 फरवरी। महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मोबाइल फोन और ऑटोमोबाइल फैक्ट्रियां तो हैं, लेकिन कांग्रेस 'झूठ की फैक्ट्री' चलाती है और राहुल गांधी 'झूठों के नवाब' हैं।

पूनावाला ने आईएएनएस से कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की प्रकृति बन चुकी है और सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में उन्हें फटकार लगाई है। राहुल गांधी ने वीर सावरकर और सेना को लेकर भी गलत बयान दिए, जिस पर अदालत ने आपत्ति जताई।

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अब किसानों को डराने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जबकि भारत-अमेरिका और भारत-यूरोप व्यापार समझौतों में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं।

पूनावाला ने महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले देश में बाबर और औरंगजेब के प्रशंसक समूहों की चर्चा होती थी, लेकिन अब तुष्टिकरण की राजनीति के तहत 'टीपू समर्थक क्लब' सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की, जिस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूनावाला ने मांग की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बिना किसी देरी के उन्हें पद से हटाएं।

भाजपा प्रवक्ता ने निशाना साधते हुए कहा कि एफआईआर का इंतजार न करते हुए इनको जल्द से जल्द पागलखाने में भर्ती करना चाहिए और पागलखाने के दरवाजे को बंद करके चाबी फेंक देना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या टीपू सुल्तान की तुलना वीर सावरकर या छत्रपति शिवाजी महाराज से की जा सकती है। इस तरह की तुलना महाराष्ट्र और राष्ट्रभक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। पूनावाला ने कहा कि ऐसी भाषा और बयानबाजी से महाराष्ट्र की जनता नाराज है और अगर इस तरह के बयान जारी रहे तो जनता कड़ा विरोध करेगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top