मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर संजय निषाद का तीखा वार, बोले- समाज में जहर घोल रहे ऐसे लोग

मालेगांव में 'टीपू सुल्तान' की फोटो लगाने पर संजय निषाद बोले- समाज में जहर घोलने का काम कर रहे ऐसे लोग


लखनऊ, 15 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने मालेगांव की डिप्टी मेयर के चैंबर में 'टीपू सुल्तान' की तस्वीर लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

मंत्री संजय निषाद ने रविवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की नीति वाले लोगों के कारण ही मुसलमानों की दशा खराब है।

उन्होंने कहा, "कुछ ऐसे लोग हैं जो समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं और जाहिल बनाने का काम कर रहे हैं। मध्यकालीन इतिहास पढ़ेंगे तो किस तरीके से मुगलों ने इस देश में सैकड़ों साल राज किया था, सब पता चलेगा। लूट कैसे हुई थी और कैसे भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का काम हुआ, ये कौन नहीं जानता है।"

इसी बीच, संजय निषाद ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने पहले 'जय जवान-जय किसान' का नारा दिया था, लेकिन सारे किसान बूढ़े हो गए और सारे कांग्रेसी जवान हो गए, जो बिल्कुल उल्टा था।"

उन्होंने केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा, "हर तरह से हमारी सरकार आज किसान को जवान कर रही है। यह सब, चाहे आय दुगनी करके, चाहे उनको सम्मान निधि देकर, चाहे उनको अर्थव्यवस्था से जोड़कर, उनको अनुदान, विज्ञान, ज्ञान, ट्रेनिंग और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उनका वैल्यू बढ़ाकर कर रहे हैं। इसलिए 'आज सबको हटाओ, मोदी को लाओ' नारा देश में चल रहा है।"

संजय निषाद ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, "खेल राष्ट्र का गौरव होता है। जब खिलाड़ी जीत जाते हैं तो लगता है देश जीत रहा है। देश की भावनाओं का जुड़ाव खेल से है। माना जाता है कि देश खेल रहा है, खिलाड़ी सिर्फ उसके नायक हैं। जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो सड़क पर कुत्ते इसलिए मरते हैं, क्योंकि वे निर्णय नहीं ले पाते हैं कि इधर जाना है या उधर जाना है। यही कुछ देशों का हाल हो गया है, वे निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि देश कैसे चलाना है और किससे संबंध रखने हैं।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top