भारत की जीत के लिए महाशिवरात्रि पर क्रिकेट प्रेमियों का आस्था यज्ञ, मंदिरों में गूंजे 'विजय भव' के जयकारे

भारत की जीत के लिए महाशिवरात्रि पर क्रिकेट प्रेमियों ने की विशेष पूजा, मंदिरों में किया रुद्राभिषेक


वाराणसी, 15 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बनारस और बिहार के पटना में मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जीत के लिए यज्ञ किए जा रहे हैं और बाबा से सभी क्रिकेट प्रेमी सिर्फ जीत की कामना कर रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमियों ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के मैच से पहले भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। घाट पर हवन और सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया और भगवान शिव की आरती की गई। पूजा में शामिल हुए क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हम भारतीय टीम की जीत पक्की करने के लिए घाट पर आए हैं। हमने भगवान शिव और मां गंगा से जीत की प्रार्थना की है कि पाकिस्तान परास्त हो और भारत की विजय हो।

वहीं, वाराणसी के सारंगनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूजा-पाठ की गई। मंदिर में मौजूद क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष आरती और पूजा-पाठ किया गया है और रुद्राभिषेक भी किया गया है। हम सब मन से चाहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन हमारा देश ही जीते और पाकिस्तान की हार हो।

एक अन्य क्रिकेट प्रेमी ने कहा, "काशी पर हमेशा से बाबा की विशेष कृपा रही है और हमारी बाबा से यही प्रार्थना है कि वे महाशिवरात्रि की खुशियों को दोगुना कर दें और भारत को विजय दिलाएं। मंदिर में जीत के लिए रुद्राभिषेक भी कराया गया और इससे टीम को जीतने की आध्यात्मिक ऊर्जा भी मिलेगी।"

पटना में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच भारतीय टीम के प्रति अलग लगाव देखने को मिल रहा है। पटना में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पोस्टर में भगवान शिव और उनके गण के रूप में दिखाया गया है। क्रिकेट प्रेमी मिलकर पोस्टर की आरती उतारते दिखे और जीत की कामना की। बिहार के एक क्रिकेट प्रशंसक का कहना है, "आज टी20 विश्व कप का मैच पाकिस्तान और भारत के बीच है। भारत की जीत के लिए प्रार्थना और पूजा-अर्चना की गई। सभी भारतीय खिलाड़ियों को भगवान शिव के रूप में दर्शाया गया था। आज पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत के खिलाड़ी धूल चटाने वाले हैं, हमें पूरा विश्वास है कि बाबा का चमत्कार होगा।"

लखनऊ में भी भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच के दिन, विश्व हिंदू परिषद ने लखनऊ में हवन और पूजा का आयोजन किया।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,201
Messages
7,233
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top