मुलुंड मेट्रो हादसा: आनंद दुबे का आरोप- 'विकास के नाम पर मौत का खेल! सरकार पर बड़ा हमला'

मुंबई मेट्रो हादसे पर आनंद दुबे ने कहा, 'विकास के नाम पर मौत का खेल खेला जा रहा'


मुंबई, 14 फरवरी। मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो के पिलर गिरने से हुए दर्दनाक हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई और सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हादसे में एक व्यक्ति का निधन हुआ है, जबकि कई घायल हैं। हम एक बात नहीं समझ पा रहे हैं कि विकास के नाम पर मौत का खेल क्यों खेला जा रहा है। मुंबई का विकास हो, यहां पर सड़कें, फ्लाईओवर, और मेट्रो सब बनें, लेकिन जिम्मेदार लोग इसे बनाएं। इसमें धांधली और भ्रष्टाचार नहीं किया जाए। इस ब्रिज को बनाने की जिम्मेदारी जिस कंपनी को दी गई थी, जो ठेकेदार है, वह अब कहां पर है? क्या उन पर कोई सजा होगी? सरकार लीपा-पोती करके बच नहीं सकती। उसे इस हादसे का जवाब देना होगा।"

उन्होंने भाजपा-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, "एक तरफ पाकिस्तान धमकी देता है कि वह भारत के साथ नहीं खेलेगा। जब उसे लगता है कि यह मैच नहीं खेलने की वजह से उसके पैसे का नुकसान होगा, उसके बाद वह खेलता है। इसका मतलब क्या हम पूरी तरह मूक दर्शक बनकर बैठे हुए हैं? क्या हम उनके हिसाब से चलेंगे? जब वह नहीं खेलने के लिए कहेगा, तो हम चुप हो जाएंगे और जब वह खेलने के लिए कहेगा, तो हम खुश हो जाएंगे।"

शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता ने कहा, "बीसीसीआई और आईसीसी के जय शाह क्या कर रहे हैं? मैच को लेकर हमारा कड़ा विरोध है। हम खेल के बहुत समर्थक हैं, लेकिन पाकिस्तान के साथ नहीं। एक तरफ वो हम पर हमले करें और हमारी माताओं और बहनों की सिंदूर उजाड़ें, वहीं दूसरी तरफ हम उनके साथ मैच खेलें। हमें पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। वह एक आतंकपरस्त देश है।"

आनंद दुबे ने कहा, "पाकिस्तान के साथ मैच खेलके क्या होगा? हमारी टीम वैसे ही बहुत अच्छी है। वह पाकिस्तान से बहुत आसानी से जीत जाएगी। लेकिन पाकिस्तान बेशर्म है, जो सिर्फ पैसा कमाने आए हैं। मैच हारने के बाद भी उन्हें करोड़ों रुपए मिलेंगे। पीसीबी सिर्फ पैसा कमाना चाहती है। उनसे हमारी तुलना नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तान को सिर्फ गली क्रिकेट खेलना चाहिए।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top