पंजाब में AAP सरकार की ड्रामेबाजी बेनकाब, फतेह जंग बाजवा बोले- जनता जानती है असलियत

पंजाब में आप सरकार महज ड्रामेबाजी करती है,यह जनता जानती है:फतेह जंग सिंह बाजवा


चंडीगढ़, 14 फरवरी। पंजाब भाजपा नेता फतेह जंग सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब अपना तथाकथित ‘प्रहार 2’ अभियान शुरू किया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। प्रदेश की जनता के बीच धारणा बनी है कि आप सरकार महज ड्रामेबाजी करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब पुलिस अधिकारियों के अपने बच्चे ड्रग्स के कारण जान गंवा रहे हैं, तो इससे क्या संदेश जाता है। उनके मुताबिक, पंजाब की जनता के बीच यह धारणा बन रही है कि सरकार ने केवल ड्रामेबाजी की है और मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगाने के अलावा कोई ठोस काम नहीं किया है।

बाजवा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पंजाब के लोग, चाहे वे विदेश में रहने वाले एनआरआई हों या राज्य में रहने वाले नागरिक, इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि झूठ, दिखावे और ड्रामे से भरी इस सरकार को आखिरकार कब जवाबदेह ठहराया जाएगा और सत्ता से हटाया जाएगा।

उन्होंने हाल ही में आयोजित एक एनआरआई बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बैठक भाजपा के आमंत्रण पर आयोजित की गई थी, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, मिस्र और फ्रांस सहित विभिन्न देशों से करीब 400 प्रवासी भारतीय शामिल हुए। बाजवा ने कहा कि बैठक में शामिल एनआरआई पंजाब को सुधारने के प्रति बेहद गंभीर और प्रतिबद्ध नजर आए। उनके अनुसार, एनआरआई समुदाय ने यह स्वीकार किया कि पिछली बार की गई राजनीतिक गलतियों से उन्होंने सबक लिया है और अब वे राज्य में स्थिर और मजबूत शासन चाहते हैं।

बाजवा ने दावा किया कि केवल ‘डबल इंजन’ सरकार ही पंजाब को मौजूदा परिस्थितियों से बाहर निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में खुशहाली और विकास लाने के लिए एक सशक्त सरकार की जरूरत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां की सरकार ने बदलाव किया है, उसी प्रकार की निर्णायक नेतृत्व क्षमता पंजाब में भी आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह विफल रही है और जनता अब विकल्प की तलाश में है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top