टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, धमाकेदार अंदाज में लगाई जीत की हैट्रिक

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर साउथ अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक


अहमदाबाद, 14 फरवरी। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी है।

साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया था, जिसके बाद अफगानिस्तान के विरुद्ध रोमांचक मुकाबले के दूसरे सुपर ओवर में जीत हासिल की थी। यह टीम ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि 3 में से 2 मैच जीतकर न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है।

शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस टीम को टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.2 ओवरों में 33 रन जुटाए। सीफर्ट 9 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 13 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रचिन रवींद्र ने फिन एलन के साथ दूसरे विकेट के लिए 12 गेंदों में 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 57 के स्कोर तक पहुंचाया।

रचिन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि फिन एलन ने 17 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली। यह टीम 64 के स्कोर तक 4 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद डेरिल मिचेल ने मार्क चैपमैन के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 गेंदों में 74 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

मार्क चैपमैन 26 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल ने 32 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जेम्स नीशम ने नाबाद 23 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से मार्को जानसेन ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 सफलता प्राप्त की।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4.4 ओवरों में 62 रन की साझेदारी की। क्विंटन 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। रयान ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जिसके बाद मार्करम ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ 29 रन जुटाते हुए टीम को 131 के स्कोर तक पहुंचाया।

ब्रेविस 21 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे, जहां से मार्करम ने डेविड मिलर के साथ 47 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। मिलर 24 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मार्करम ने 44 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 86 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र ने 1-1 सफलता हासिल की।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top