WTT चेन्नई में भारतीय सितारों का जलवा: देसाई-घोरपड़े मिक्स्ड डबल्स फाइनल में, साथियान क्वार्टर फाइनल में

डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई: मिक्स्ड डबल्स फाइनल में देसाई-घोरपड़े, साथियान ने बनाई मेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह


चेन्नई, 14 फरवरी। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2026 में चौथी सीड हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े ने मिक्स्ड डबल्स फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, साथियान जी. ने अपने पहले मेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में देसाई और घोरपड़े ने ऑल-इंडियन मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए वाइल्ड कार्ड पायस जैन और सिंड्रेला दास को 3-0 (11-9, 11-6, 11-9) से शिकस्त दी। अब उनका सामना रोमानिया के दूसरे सीड एडुआर्ड इओनेस्कु और बर्नाडेट स्जोक्स से होगा।

इससे पहले, साथियान ने मेंस सिंगल्स में भारत की उम्मीदों को जीवित रखा। वह 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इओनेस्कु को 3-2 (9-11, 11-3, 10-12, 11-7, 11-5) से हराकर आगे बढ़े। अब उनका सामना चेकिया के लुबोमिर जानकारिक से होगा, जिन्होंने भारत के मानुष शाह को 3-1 (11-4, 13-11, 5-11, 13-11) से मात दी।

10वीं सीड साथियान कोरिया रिपब्लिक के लिम जोंग-हून को 3-1 (11-7, 9-11, 11-9, 13-11) से हराकर आगे बढ़े। हमवतन मानुष भी एक और कोरियन खिलाड़ी पार्क ग्यू-ह्योन को 11-6, 11-7, 11-9 से हराकर आगे बढ़े। इस बीच, स्नेहित सुरवज्जुला को टॉप सीड ओह जुन-सुंग ने 3-1 (11-6, 10-12, 15-13, 11-7) से हराया।

शुक्रवार को, स्नेहित ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए निर्णायक मैच जीता और फिर अपने तीसरे मैच प्वाइंट को बदलकर 52 मिनट में 3-2 (9-11, 15-17, 11-4, 11-6, 18-16) से जापानी 13वीं वरीयता प्राप्त मिजुकी ओइकावा को हराया। हालांकि, कोरियाई ओह जुन-सुंग ने मिश्रित युगल सेमीफाइनल के दौरान खुद को चोटिल करने के बाद क्वार्टर फाइनल में फ्रांसीसी थिबॉल्ट पोरेट को वॉकओवर दे दिया है।

भारत की विमेंस सिंगल्स चुनौती भी प्री-क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गई। क्वालिफायर निथ्या मणि को चीनी ताइपे की चौथी वरीय चेंग आई‑चिंग ने 3-1 (9-11, 11-5, 11-6, 11-8) से हराया। विश्व रैंकिंग में 481वें स्थान पर काबिज निथ्या ने इससे पहले शुक्रवार को दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की 14वीं वरीय जी को कड़े मुकाबले में 3-2 (10-12, 12-10, 8-11, 11-7, 11-7) से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,928
Messages
6,960
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top