वेलेंटाइन डे पर छलका तनीषा का दर्द, 'सच्चे प्यार' पालतू डॉग को याद कर हुईं भावुक

प्यार के दिन तनिषा का छलका दर्द; अपने पुराने प्यार को याद कर भावुक हुई अभिनेत्री


मुंबई, 14 फरवरी। वेलेंटाइन डे पर जहां लोग अपने स्पेशल वन के लिए प्यार का इजहार कर रहे हैं, वहीं, अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पुराने प्यार को याद किया।

हालांकि, यह कोई रोमांटिक पार्टनर नहीं, बल्कि अभिनेत्री का पालतू डॉग है। शनिवार को वेलेंटाइन डे पर अपने पालतू डॉग को याद करते हुए अभिनेत्री ने खास नोट पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने अपने डॉग को खो दिया था और उसके बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही।

अभिनेत्री ने लिखा, "मेरे सच्चे प्यार के लिए, हैप्पी वेलेंटाइन डे। तुम पिछले साल मुझे छोड़कर चले गए थे, और तुम्हारे बिना जिंदगी अब वैसी नहीं लगती। मुझे इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया, जितना मैंने सोचा भी नहीं था। मेरा सबसे बड़ा प्यार।"

अभिनेत्री की इस पोस्ट से साफ झलकता है कि उनका पालतू डॉग सिर्फ जानवर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार का एक अहम सदस्य था।

अभिनेत्री काफी स्पिरिचुअल हो गई हैं। अभिनेत्री भले ही काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह अपनी स्पिरिचुअल यात्रा से फैंस के दिलों में अपनी मौजूदगी बना रही हैं। इससे पहले वे महाराष्ट्र के अहमदनगर में मौजूद शनि शिंगणापुर के दर्शन करने गई थीं। उन्होंने इसकी कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

अभिनेत्री का फिल्मी करियर उनकी बड़ी बहन की तरह कामयाब नहीं रहा। जहां काजोल के अभिनय को आज भी सराहा जाता है, वहीं तनिषा फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकीं। अभिनेत्री बिग बॉस 7 में भी नजर आई थीं।

अभिनेत्री 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने सलमा नामक एक रॉ एजेंट की भूमिका अदा की थी। इससे पहले, वे साल 2016 की फिल्म 'अन्ना' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने पत्रकार का किरदार निभाया था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top