शंकराचार्य को सर्टिफिकेट कौन देगा? सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर का योगी सरकार पर तीखा सवाल, बताया दुर्भाग्यपूर्ण

शंकराचार्य से सर्टिफिकेट मांगना दुर्भाग्यपूर्ण है: अब्बास हैदर


लखनऊ, 14 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के 'हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता' वाले बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता अब्बास हैदर ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि शंकराचार्य से सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास कोई कार्यालय है, जो देश के चारों शंकराचार्यों को सर्टिफिकेट देगा, तो मुझे लगता है कि उनको इस बात को स्पष्ट करना चाहिए।

अब्बास हैदर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यूपी की सरकार लगातार शंकराचार्य का अपमान कर रही है। शंकराचार्य के शिष्यों के साथ गलत बर्ताव किया गया। उसके बाद भी योगी सरकार ने माफी मांगने का काम नहीं किया है। यह बहुत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी गाइडलाइंस को लेकर महिला यूट्यूबर के साथ हुई बदसलूकी पर कहा कि देखिए, मुझे लगता है कि इस प्रकार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। लेकिन, अखिलेश यादव ने जो बात कही कि कैंपस यानी जो जेन-जी हैं, जो युवा हैं, वो इस सरकार के खिलाफ एक हो रहे थे, तो इन्होंने कैंपस को कहीं न कहीं दो धड़ों में बांटने का काम किया है, षड्यंत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। हमारा ये मानना है कि किसी का अपमान नहीं होना चाहिए और किसी की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर ने कहा कि भारतीय टीम को हमारी शुभकामनाएं और हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम विजय हासिल करेगी। सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ नहीं, भारत टूर्नामेंट में सभी विपक्षी टीमों के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करेगी और विश्व कप का खिताब जीतने का काम करेगी। पूरे देश के 140 करोड़ लोगों की दुआएं, उनकी प्रार्थनाएं और उनकी शुभकामनाएं टीम के साथ हैं।

बता दें कि श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top