सौरव गांगुली का बेबाक बयान: भारत का दबदबा कायम, रोमांचक मैच के लिए पाकिस्तान को दिखाना होगा दम!

भारत का दबदबा रहा, रोमांचक मैच के लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना होगा: सौरव गांगुली


कोलकाता, 14 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच रोमांचक होगा, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा।

पत्रकारों से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, "मैं पाकिस्तान के भारत के साथ विश्व कप मैच नहीं खेलने के फैसले से हैरान था। आप विश्व कप में जीतने के लिए खेलते हैं, नहीं खेलने का फैसला कैसे कर सकते हैं। भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार के फैसले को वापस लेने का उनका निर्णय अच्छा है। यह उनके लिए और टूर्नामेंट के लिए अच्छा है।"

गांगुली ने कहा, "यह विश्व कप अब तक बेहतरीन रहा है। सभी टीमों ने एक दूसरे को जोरदार टक्कर दी है। एसोसिएट देशों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विश्व कप भारत में हो रहा है। भारत में क्रिकेट मैचों का आयोजन हमेशा ही शानदार होता है। विश्व कप अब तक बेहतरीन रहा है, और आगे भी उम्मीद है कि ऐसा ही रहेगा।"

भारत-पाकिस्तान मैच पर गांगुली ने कहा, "भारत ने पूर्व में पाकिस्तान पर अपना दबदबा बनाया है। मैच नया है, लेकिन भारतीय टीम बहुत मजबूत है। मैच रोमांचक होगा, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना होगा।"

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच कोलंबो में खेला जाना है। बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने और आईसीसी द्वारा स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में लाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान भारत के साथ खेलने को तैयार है।

भारत-पाकिस्तान मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहती है। इसलिए भारत-पाकिस्तान मैच से संशय हटने के बाद फैंस मैच शुरू होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टी20 विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। 1 मैच का परिणाम नहीं आया है। ओवरऑल टी20 में भारत और पाकिस्तान 17 बार एक दूसरे के सामने आए हैं। भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,869
Messages
6,901
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top