सपा सांसद का बड़ा आरोप: भारत-पाक मैच 'बिजनेस डील' मात्र, जनता का विश्वास टूटा, खेल पर फायदे-नुकसान का राज

भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ एक बिजनेस डील : सपा सांसद वीरेंद्र सिंह


नई दिल्ली, 14 फरवरी। टी-20 विश्व कप में 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बिजनेस डील करार दिया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह मैच नहीं, बल्कि व्यापारिक सौदा है। दोनों देश हानि-लाभ के आधार पर खेल को नियंत्रित कर रहे हैं। सुनने में आया है कि इस मैच के लिए ढाई-ढाई लाख रुपए में टिकट की बिक्री हुई है। लोगों का इस मैच से विश्वास उठ गया है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सपा सांसद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पूरी सूची पब्लिक डोमेन में डाल दे। किन-किन कृषि उपजों पर जीरो टैरिफ में आयात की इजाजत मिली है, ताकि अमेरिका निर्यात कर सके, किन-किन चीजों पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सरकार खुद असमंजस में है। सरकार के मंत्रियों के बयान भी एक-दूसरे से अलग हैं। स्पष्ट करें, फिर बयानबाजी की जरूरत नहीं होगी।

सीएम योगी के शंकराचार्य वाले बयान पर सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सनातन की दुहाई देती है, जबकि राज्य में गंगा उल्टी बह रही है। सरकार कंट्रोल करेगी कि कौन शंकराचार्य रहेगा, कौन नहीं।

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि इस सरकार की सनातन पर कंट्रोल करने की मंशा है, यह महंगा पड़ेगा। ये लोग सनातनी की ताकत को पहचान नहीं पाए हैं। यूपी के विधानसभा चुनाव में सनातनी बताएंगे कि सनातन की ताकत क्या है।

‘सेवा तीर्थ’ को लेकर सपा सांसद ने कहा कि हम तो तीर्थ को अब तक यही मानते थे कि यह आम लोगों की पहुंच का स्थान हो, जहां पुण्य की प्राप्ति हो। तीर्थ का नाम दिया है तो आम लोगों के लिए पीएम दरवाजे खोल दें। बिना उनकी इजाजत के कोई जनप्रतिनिधि भी नहीं मिल सकता है। यह 'तीर्थ' शब्द के उपहास के सिवाए और कुछ नहीं है।

बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो पहुंच चुकी है। जहां 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ मुकाबला होना है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,878
Messages
15,915
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top