राहुल गांधी आधुनिक पिनोकियो: पूनावाला ने कहा, झूठ से जनता को बार-बार गुमराह करते हैं

राहुल गांधी आधुनिक काल के पिनोकियो हैं : शहजाद पूनावाला


नई दिल्ली, 14 फरवरी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, मालेगांव विवाद और 'सेवा तीर्थ' के उद्घाटन को लेकर प्रतिक्रिया दी।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शहजाद पूनावाला ने आईएएनएस से कहा कि वे 'आधुनिक पिनोकियो' की तरह हैं और बार-बार झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। पूनावाला ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार अपने कार्यकाल में एक भी प्रभावी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं कर सकी और किसानों के हितों से समझौता किया गया।

उन्होंने कहा कि आज वही कांग्रेस पार्टी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सवाल उठा रही है, जबकि वर्तमान सरकार ने किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की है। पूनावाला ने यह भी कहा कि जो लोग पहले 'फैमिली ट्रेड एग्रीमेंट' करते थे, वे अब 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' पर सवाल उठा रहे हैं।

मालेगांव के उपमहापौर द्वारा कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने के विवाद पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतों का उद्देश्य भारत में इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में न तो छत्रपति शिवाजी महाराज, न डॉ. बी.आर. आंबेडकर, न महात्मा गांधी और न ही सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर लगाई गई।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़ा एक तंत्र हमेशा आक्रमणकारियों का महिमामंडन करता है और हिंदू विरोधी प्रतीकों को बढ़ावा देता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान को महाराष्ट्र कभी स्वीकार नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 'सेवा तीर्थ' के उद्घाटन पर शहजाद पूनावाला ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत की औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति, आत्मनिर्भर भारत के विजन और प्रशासनिक सुधार का प्रतीक है। यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि 'गेम चेंजर' और एक बड़ा सांस्कृतिक बदलाव है। कांग्रेस को इसी सांस्कृतिक परिवर्तन से आपत्ति है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top