रामकृपाल यादव का हमला: राहुल गुमराह कर रहे, कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी; पीएम मोदी पर जनता का भरोसा

कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, पीएम मोदी के काम पर जनता को है भरोसा : रामकृपाल यादव


पटना, 14 फरवरी। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी।

रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता जैसे जिम्मेदार पद पर हैं, लेकिन वे अपने पद की गरिमा को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बेबुनियाद और भ्रामक बयान देकर संसद और देश की जनता को गुमराह करते हैं। जनता राहुल गांधी की बातों पर भरोसा नहीं करती और यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को जनता ने पसंद किया है और उनके नेतृत्व में सरकार जनता की सेवा कर रही है।

पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होता है। उन्होंने दावा किया कि हाल के समय में इस तरह की बड़ी आतंकी घटनाएं नहीं हुईं और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान ने विश्व कप में खेलने से इनकार किया था, लेकिन बाद में खेलने के लिए तैयार हो गया। यदि खेल हो रहा है, तो सद्भाव बना रहना चाहिए और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए रामकृपाल यादव ने राबड़ी देवी द्वारा कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उठाए गए सवालों और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग को भी राजनीतिक बयानबाजी बताया।

उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सरकार विकास और जनसेवा के एजेंडे पर काम कर रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top