सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग

सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग


मुंबई, 14 फरवरी। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर वैलेंटाइन डे का रंग चढ़ गया है।

अभिनेता ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म का पहला रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें वे चित्रांगदा के साथ बर्फ की वादियों में रोमांस करते दिख रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से रोमांटिक सॉन्ग 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग में सलमान और चित्रांगदा के बीच प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई है जिसमें उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। गाना रोमांस के साथ दूर रहने के गम को भी अच्छे से दिखाता है क्योंकि अभिनेता फोटो देखकर ही अपनी पत्नी और परिवार को याद कर रहे हैं। खैर, गाना बहुत शांत और सुकून देने वाला है।

गाने को कंपोज अयान लाल ने किया है और आवाज भी अयान लाल और श्रेया घोषाल ने दी है। गाने के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल की मीठी आवाज ने गाने में जान डाल दी है। फैंस सिंगर की आवाज की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म से 'मातृभूमि' सॉन्ग रिलीज किया गया था, जिसमें देशभक्ति और सैनिकों की हिम्मत और हौसले को दिखाया गया था। गाने में अरिजीत सिंह की आवाज ही उसकी आत्मा बनी। सोशल मीडिया पर गाने को इतना पसंद किया गया कि गाना 21 मिलियन के पार हो चुका है।

बात अगर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की करें तो अभी तक फिल्म का टीजर ही रिलीज हो पाया है। फिल्म की रिलीज की तारीख में भी बदलाव किया गया। पहले फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। टीजर रिलीज होते ही फिल्म भारत और चीन के बीच चर्चा का विषय बन गई थी। चीन की मीडिया ने फिल्म को लेकर कहा था कि इस तरह की छवि दिखाकर भारत का सिनेमा गलवान घाटी में हुई झड़प को दिखाने की कोशिश कर रहा है, वैसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने फिल्म को लेकर भारत और चीन के रिश्तों पर तनाव बढ़ने का अंदेशा भी जताया था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top