आर अश्विन का बड़ा बयान: पाकिस्तान से भिड़ने से पहले भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा की सख्त ज़रूरत!

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रही होगी: आर अश्विन


नई दिल्ली, 14 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि संजू सैमसन ने पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ तेज शुरुआत दिलायी थी, लेकिन अगले मैच के लिए टीम इंडिया अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रही होगी।

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, "संजू सैमसन रन ढूंढ रहे हैं। उनका दिमाग उलझा हुआ है। उसमें कई चीजें घूम रही हैं। टीम ने अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में उनका साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि भारत अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रहा होगा। अभिषेक भारत के लिए एक बड़ा खिलाड़ी है।"

नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर अश्विन ने कहा, "उसने बस फील्डर को टैप किया। ऐसा लग रहा था कि उसका दिमाग बहुत साफ नहीं था। उसे उम्मीद नहीं थी कि गेंद वहां होगी। ऐसी मेंटल हालत किसी भी खिलाड़ी पर असर डाल सकती है। इस पर ध्यान देना जरूरी है। अगर मैं होता, तो मैं उसे बस यही सलाह देता कि ज्यादा न सोचे और बिना डरे खेले। मैं उसे बस यही कहूंगा।"

संजू सैमसन को नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। अभिषेक शर्मा के पेट में इन्फेक्शन होने और मैच के लिए फिट न होने की वजह से सैमसन को मौका मिला था। संजू ने अपनी पारी की तेज शुरुआत की और लगातार 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 8 गेंद पर 22 रन बनाए। वह बेन शिकोंगो की एक छोटी गेंद को समझ नहीं पाए और बाउंड्री पर लॉरेन स्टीनकैंप को कैच दे बैठे। अच्छी शुरुआत के बावजूद सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने के मौके को गंवा बैठे। उनके पास उस को बड़ी करने और अपना खोया आत्मविश्वास हासिल करने का अच्छा मौका था।

भारत का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के साथ कोलंबो में होने वाला है। अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हुए तो सैमसन को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top