राहुल गांधी की सदस्यता छीनने की साजिश! लोकतंत्र बचाने की आवाज पर सरकार घिरी, राजाराम सिंह बोले- जनता देगी जवाब

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की साजिश हो रही: सांसद राजाराम सिंह


पटना, 13 फरवरी। सीपीआई (एमएल) के सांसद राजाराम सिंह ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की साजिश हो रही है, लेकिन जनता इसका कड़ा विरोध करेगी। राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए लगातार सच्चाई के साथ आवाज उठा रहे हैं।

पटना में सांसद राजाराम सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की मांग पर कहा कि राहुल गांधी ने सदन में बहुत ही जबरदस्त व्यक्तव्य रखा है। इसे आउटस्टैंडिंग कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाषण के तथ्यों से केंद्र सरकार घिर गई है, सच को स्वीकार करने में सत्ता पक्ष को दिक्कत हो रही है, वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए उतरे हैं, उनकी सदस्यता खत्म करने की साजिश रची जा रही है। देश इसका विरोध करेगा।

उन्होंने कहा कि बहुत संघर्ष के बाद अंग्रेजों से हमने आजादी पाई, भारत में लोकतंत्र स्थापित हुआ, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान देश में लागू हुआ। कोई उसे बदलने की साजिश रचेगा तो पूरा देश खड़ा हो जाएगा।

'वंदे मातरम' को कथित तौर पर थोपने की मुस्लिम संगठनों द्वारा आलोचना करने पर सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि 'वंदे मातरम' को लेकर विरोध नहीं है, बल्कि मुस्लिम समाज को टारगेट करके कुछ लाइनें जोड़ी गई हैं- उसे लेकर आपत्ति है। 'वंदे मातरम' तो वह गीत था, जब धर्म के आधार पर बंगाल का विभाजन हुआ था, तब 'वंदे मातरम' का गीत गाते हुए लाखों लोग कलकत्ता की सड़कों पर मार्च किए थे। 'वंदे मातरम' का इतिहास जानने वाले लोगों को ऐतराज नहीं है।

बिहार की कानून-व्यवस्था पर राबड़ी देवी द्वारा नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियां असुरक्षित हैं। भाजपा शासित प्रदेशों की तरह बिहार भी उसी रास्ते पर चल रहा है। बिहार में महिलाओं को सम्मान नहीं मिल रहा है, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है। ऐसी स्थिति में सत्ता में बने रहने की नैतिकता पूरी तरह खो चुके हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top