गौरव वल्लभ का राहुल गांधी पर वार: पीएम विरोध करते-करते देश विरोधी टिप्पणियां करने लगे

प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश विरोधी टिप्‍पणी करने लगे राहुल गांधी: गौरव वल्लभ


जयपुर, 13 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव वल्लभ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं। वह पीएम मोदी का व्‍यक्तिगत विरोध करते हुए देश विरोधी टिप्‍पणी करने लगे हैं।

गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी देश और उसकी संस्थाओं पर भी अनर्गल टिप्पणियां करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ कह सकता है, उनकी बातों में गंभीरता नहीं रह जाती। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत विरोध अब उस स्तर पर पहुंच गया है, जहां वे देश के खिलाफ टिप्पणियां करने लगे हैं।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान पूरे देश में उत्साह का माहौल था और पाकिस्तान कुछ ही घंटों में दबाव में आ गया था। ऐसे समय में राहुल गांधी द्वारा यह पूछना कि पाकिस्तान ने भारत के कितने जहाज गिराए, दुर्भाग्यपूर्ण था। गौरभ वल्लभ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं और संवैधानिक संस्थाओं की छवि धूमिल करने का प्रयास करते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि सिर्फ डॉ बीआर अंबेडकर की किताब हाथ में लेने से संविधान का सम्मान नहीं होता, बल्कि उसके मूल भाव को समझकर उसका पालन करना ही सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को 'कंप्रोमाइज्ड' बताया जाता है, तो यह संविधान की भावना के विपरीत है। भारत के संविधान में चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की स्पष्ट व्यवस्था की गई है। ऐसे में उन पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने जैसा है।

गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को भी उतना ही मजबूत रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा की जाएगी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,893
Messages
13,930
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top