कृष्णा हेगड़े की बांग्लादेश की BNP सरकार से बड़ी मांग: हिन्दुओं पर अत्याचार रुके, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

बांग्लादेश की बीएनपी सरकार में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद होना चाहिए: कृष्णा हेगड़े


मुंबई, 13 फरवरी। बांग्लादेश चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद होगा।

मुंबई में शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान एक जाने-माने नेता हैं और उनकी पार्टी ने जीत हासिल की है। वे बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इससे पहले उनकी मां खालिदा जिया भी वहां प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। हमें उम्मीद है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध और दोस्ती और भी मजबूत होंगे। उनके कार्यकाल में वहां हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार पूरी तरह बंद हो जाने चाहिए। बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार बढ़ेगा, हमारे बीच जो भाईचारा था, वह कायम रहेगा। दोनों देशों के बीच कोई मतभेद नहीं रहेगा। विदेश संबंध अच्छे रहेंगे, यह हमारी उम्मीद है। हम तारिक रहमान को बधाई देते हैं।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष की आलोचना पर शिवसेना नेता ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में किसान सुरक्षित और सशक्त हैं।

कृष्णा हेगड़े ने वंदे मातरम पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के रुख पर कहा कि 'वंदे मातरम' का मतलब है अपनी मां को सलाम करना और उनकी तारीफ करना, भारत माता की जय-जयकार करना। भारत माता हमें पनाह देती है और हमारी रक्षा करती है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद जैसे संगठन, जिनके पदाधिकारी और नेता भारत में रहते हैं, उन्हें हमारे राष्ट्रीय गान 'वंदे मातरम' को धार्मिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उन्हें देश की तारीफ करने में कोई एतराज नहीं होना चाहिए। जो भी भारत में रहता है, उसे भारत माता की जय-जयकार करनी चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।

शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की जाए। उन्हें चुनाव में खड़े होने का मौका न मिले। राहुल गांधी देश के खिलाफ बोलते हैं, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वे विरोध में बोलते हैं, देश में ही नहीं बल्कि विदेश में जाकर भी भारत की छवि को बदनाम करते हैं। इसके लिए निशिकांत दुबे ने कहा कि ये देश-विरोधी गतिविधियां हैं, इसलिए उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,624
Messages
6,656
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top