मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए 20 हजार किसानों का पंजीयन: गोविंद सिंह राजपूत

मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए 20 हजार किसानों का पंजीयन: गोविंद सिंह राजपूत


भोपाल, 13 फरवरी। मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन हो रहा है। अब तक 20 हजार 98 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। किसान सात मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं।

राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पंजीयन का क्रम जारी है और किसान निर्धारित समय में पंजीयन अवश्य करा लें। किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है।

राज्य में किसानों के पंजीयन के लिए विभाग द्वारा किए गए इंतजमों का जिक्र करते हुए मंत्री राजपूत ने बताया कि कुल 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रुपए अधिक है।

मंत्री राजपूत ने अब तक किसानों द्वारा कराए गए पंजीयन का विवरण देते हुए बताया कि पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर की गई है। वहीं, पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है।

खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में डोंडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top