ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत से गदगद कप्तान रजा बोले, "यह अविश्वसनीय! टीम पर बहुत गर्व और खुशी है"

'मुझे बहुत गर्व और खुशी है', ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत को कप्तान रजा ने 'अविश्वसनीय' बताया


कोलंबो, 13 फरवरी। जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए 23 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपनी टीम के ऑलराउंडर प्रदर्शन पर बेहद गर्व जताया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई। इस पारी में जिम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजारबानी ने 17 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

कप्तान रजा ने इसे खास पल बताते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं, लेकिन सबसे बढ़कर, मुझे बहुत गर्व है, एक भाई की फीलिंग जिसका छोटा भाई है जो साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल कर रहा है। इसलिए यह देखना अच्छा लगा कि टीम अपना काम कैसे कर रही है। यह अविश्वसनीय है।"

दूसरी पारी में क्रैम्प्स से जूझते हुए रजा मैदान से बाहर चले गए थे, उन्होंने अपनी फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, "मेरे साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। श्रीलंका में, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, लेकिन कभी-कभी, आप जानते हैं, बस मैच का दबाव और एक टीम को लीड करना, वर्कलोड और सब कुछ, ये चीजें हो सकती हैं। लेकिन मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि, ये बस क्रैम्प्स हैं। मुझे पता है कि अगले एक-दो दिन में अच्छी रिकवरी के साथ सब ठीक हो जाएगा।"

उन्होंने कहा, "10 ओवर में 70 रन थे और हमने कहा कि हम इससे खुश हैं। मुझे पता है कि ड्रेसिंग रूम में किसी ने कहा था कि 190 रन बन सकते हैं, लेकिन मैंने कहा- ‘नहीं। अगर अभी 190 के पीछे भागेंगे तो 140 पर ऑल-आउट हो जाएंगे। बस 8-9 के रन रेट से खेलते रहो और देखते हैं क्या होता है।' क्योंकि समय के साथ और श्रीलंका के पिछले दौरों से भी हमें समझ है कि विकेट धीमा होता जाता है। जैसे ही आप बहुत जल्दी ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करते हैं, विकेट तेजी से गिरते हैं।"

जिम्बाब्वे की टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अगले ग्रुप स्टेज मैच में 17 फरवरी को आयरलैंड का सामना करेगी। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,561
Messages
6,593
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top