जिम्बाब्वे से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का खुलासा: पावरप्ले में गिरे विकेटों से टीम पर आया दबाव

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कैसे आया टीम पर दबाव?


कोलंबो, 13 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के हाथों 23 रन से मैच गंवाना पड़ा। गुरुवार को इस बड़े उलटफेर के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड ने स्वीकारा है कि पावरप्ले में विकेट गिरने से टीम पर दबाव आया।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में महज 146 रन पर सिमट गई।

मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "हमें लगा कि विकेट अच्छा था। हमें लगा कि पूरे मुकाबले में यह काफी संतुलित रहेगा और वैसा ही दिखा भी। हमारी पारी में दो विकेट जल्दी गिरे, फिर भी मुझे लगा कि उस विकेट के हिसाब से स्कोर थोड़ा कम रह गया, खासकर जब दूसरी पारी में गेंद बेहतर तरीके से आ रही थी।"

ऑस्ट्रेलियाई टीम 29 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रैनेशॉ के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।

ट्रेविस हेड ने कहा, "दूसरी पारी में हमने विकेट गंवाए। शुरुआती आधा हिस्सा दबाव में रहा। उन्होंने (जिम्बाब्वे) अच्छा खेला। आखिरी ओवरों में दो विकेट लिए और विकेट हाथ में रखे। जैसा मैंने कहा, टॉस जीतकर अगर कोई हमें वह टारगेट देता, तो हम उसे चेज करने में खुश होते। मुझे नहीं लगता कि कोई एक ओवर ऐसा था जिसे बदलना चाहिए था। हमने हालात को ठीक से संभाला और हम उसी स्कोर पर थे जिसे चेज करना हमें ठीक लगता। पावरप्ले में विकेट गिरने से हम पर दबाव आया, जिससे रन रेट बढ़ा। यह हार निराशाजनक है, लेकिन यही खेल है।"

ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की चोट से परेशान रही है। कप्तान ने कहा, "हम पहले भी ऐसी स्थिति में रहे हैं। टॉस के समय हमने 23 खिलाड़ियों, चोटों और टूर्नामेंट की चुनौतियों की बात की थी, जो आम बात है। मुकाबले कड़े हैं, सभी टीमें मजबूत हैं। हम आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। अभी दो मैच शेष हैं।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top