बांग्लादेश चुनाव परिणाम: भारत में सियासी हलचल, सुखदेव भगत की मांग- अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बने नई सरकार की प्राथमिकता

बांग्लादेश चुनाव नतीजों पर सुखदेव भगत बोले- अब अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए


नई दिल्ली, 13 फरवरी। बांग्लादेश के संसदीय चुनाव नतीजों पर भारत में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने उम्मीद जताई कि नई सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से संभालेगी।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हमें उम्मीद है कि सरकार संवेदनशील रहेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। सबसे अहम बात यह है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उससे जुड़े सभी मामलों को प्रभावी ढंग से संभाला जाए, यही हमारी सच्ची इच्छा है।"

वहीं भाजपा नेता दिलीप घोष ने बांग्लादेश के भविष्य को लेकर आशावाद जताया। उन्होंने कहा, "बहुत जल्द बांग्लादेश में शांति लौटेगी और देश फिर से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।"

स्थानीय मीडिया के हवाले से मिली अनौपचारिक जानकारी के अनुसार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके गठबंधन ने 13वें संसदीय चुनाव में निर्णायक जीत का दावा किया है। बीएनपी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने 210 सीटें जीत ली हैं, जिससे पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

बांग्लादेशी अखबार जुगंतोर ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। करीब 35 साल बाद बांग्लादेश में किसी पुरुष नेता के प्रधानमंत्री बनने की संभावना है।

प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका-17 सीट से अनौपचारिक नतीजों के अनुसार तारिक रहमान को 72,699 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एस.एम. खालिदुज्जमान को 68,300 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा उन्होंने बोगरा-6 सीट से भी जीत दर्ज की, जहां उन्हें 2,16,284 वोट मिले, जबकि जमात उम्मीदवार आबिदुर रहमान सोहेल को 97,626 वोट मिले।

मतदान के बाद तारिक ने कहा था कि वे जीत को लेकर '100 प्रतिशत आश्वस्त' हैं। उन्होंने पिछले दिसंबर अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के बाद बीएनपी की कमान संभाली थी। वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के पुत्र भी हैं। अब अनौपचारिक नतीजों के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग लगभग तय माना जा रहा है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,501
Messages
6,533
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top