दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: मुठभेड़ में गैंग सरगना असद के पैर में लगी गोली, 3 अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंग के सरगना असद समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया


नई दिल्ली, 13 फरवरी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। उस्मानपुर इलाके में शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच (शकरपुर टीम) ने दो संदिग्धों को घायल किया और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया। घायलों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ के नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था। जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिखे, तीनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग की। इसके साथ शुरू हुई मुठभेड़ में तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगीं। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने घायल अपराधियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर की जान बाल-बाल बची। बदमाशों की एक गोली एसआई को भी छूते हुए निकली। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से वे बच गए।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है। तीनों गिरफ्तार अपराधी मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे। उन्होंने आपसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी इन बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पिछले हफ्ते आरके पुरम थाना इलाके में भी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश इलाके में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए इलाके में जाल बिछाया और दोनों बदमाशों की घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने कुल छह गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में ले लिया।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,561
Messages
6,593
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top