पैसे को लेकर हुए झगड़े के बाद दोस्त को थार रॉक्स से रौंदा, आरोपी गिरफ्तार

पैसे को लेकर हुए झगड़े के बाद दोस्त को थार रॉक्स से रौंदा, आरोपी गिरफ्तार


रांची, 12 फरवरी। रांची पुलिस ने थार रॉक्स वाहन से कुचलकर युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त को इरादतन कुचलकर मार डाला।

घटना में छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक धर्मेंद्र कुमार (40) और आरोपी अतुल चड्ढा उर्फ आयुष कुमार (32) के बीच पुरानी दोस्ती थी, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की रात अमरावती कॉलोनी स्थित एक गृहप्रवेश कार्यक्रम में दोनों शामिल हुए थे। समारोह के दौरान ही दोनों के बीच फिर से कहासुनी और गाली-गलौज हुई।

विवाद के बाद अतुल चड्ढा ने आवेश में आकर अपनी काले रंग की थार रॉक्स गाड़ी तेज गति से चलाते हुए धर्मेंद्र कुमार को निशाना बनाकर कुचल दिया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े छह अन्य लोग भी वाहन की चपेट में आ गए। घटना साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।

घायलों में अन्नपूर्णा नायडू (50), कुणाल नायडू (26), संदीप महतो (40), अमित सिंह (35) और प्रशांत गौरव शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।

मृतक के पिता रामाश्रय शर्मा के बयान पर चुटिया थाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109(1), 103(1) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से घटना में प्रयुक्त थार रॉक्स और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,389
Messages
6,421
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top