दिल्ली: आदर्श नगर में चाकूबाजी की घटना में दो घायल, मुखर्जी नगर में महिला ने की आत्महत्या

दिल्ली: आदर्श नगर में चाकूबाजी की घटना में दो घायल, मुखर्जी नगर में महिला ने की आत्महत्या


नई दिल्ली, 12 फरवरी। दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित आकाश सिनेमा मार्केट में गुरुवार को चाकूबाजी की घटना हुई। पुलिस को बीट स्टाफ से सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

शांति भवन की एक दुकान में दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया, जबकि उनके दो साथी बाहर खड़े थे।

घायल शख्स की पहचान हो गई है। पहला घायल शख्स 17 साल का रेहान है, जो राम रहीम चौक, भलस्वा डेयरी का निवासी है। उसकी जांघ में कई जगह चाकू से चोट आई और सीने पर मामूली चोट है। उसे पहले बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, बाद में एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया।

दूसरा शख्स 18 वर्षीय गौरव है। वह राम रहीम चौक, भलस्वा डेयरी का निवासी है। उसके पैर में मामूली चोट आई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच चल रही है।

इसके साथ ही दिल्ली के मुखर्जी नगर में महिला के आत्महत्या का भी मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान नंबर 258, कमरा नंबर 402, धीरपुर गांव में 27 वर्षीय महिला प्रियंका (निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार) का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका हंस अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को बीजेआरएम मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

इससे पहले सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संपत्ति विवाद के संबंध में एक शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई सुंदर पाल के रूप में हुई है।

सीबीआई के अनुसार, मंगलवार को इस आरोप के बाद मामला दर्ज किया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बदले में उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया था कि वह संपत्ति विवाद को सुलझा देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई शुरू न हो।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,389
Messages
6,421
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top