पटना में छात्रा की रहस्यमय मौत, छत से गिरने पर परिजनों को हत्या का शक; पुलिस जांच में जुटी

बिहार: पटना में छत से गिरकर छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस


पटना, 12 फरवरी। बिहार की राजधानी पटना के एक छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की गुत्थी अभी सुलझी ही नहीं है कि फुलवारी क्षेत्र में गुरुवार को कोचिंग पढ़ने आई एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना फुलवारी शरीफ के हरिनगर इलाके स्थित एक कोचिंग की है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। हॉस्टल, कोचिंग और आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि छात्रा के छत से गिरने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक छात्रा के परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए।

परिजनों का आरोप है कि जिस तरफ छात्रा के गिरने की बात की जा रही है, उधर जाने का कोई मतलब ही नहीं है। परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

इधर, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

साथ ही परिजनों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतक के अभिभावक जो शिकायत दर्ज कराएंगे, उसके मुताबिक अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ आया है, उसमें छात्रा को गिरते देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में दो से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,388
Messages
6,420
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top