जय शाह ने एसोसिएट देशों के क्रिकेट को दिया नया मुकाम: नामीबिया अध्यक्ष ने सराहा ICC का दूरदर्शी योगदान

जय शाह ने एसोसिएट देशों में क्रिकेट के विकास के लिए बड़े कदम उठाए हैं: नामीबिया क्रिकेट अध्यक्ष


नई दिल्ली, 12 फरवरी। नामीबिया क्रिकेट के प्रेसिडेंट रूडी वैन वुरेन ने एसोसिएट देशों की क्रिकेट को बेहतर करने में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की भूमिका की तारीफ की है।

रूडी वैन वुरेन ने कहा, "आईसीसी एसोसिएट देशों को मजबूत करने की नीति पर काम कर रही है। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह बदलाव लेकर आए हैं। वह नामीबिया में निर्मित हमारे नए स्टेडियम को देखने भी गए थे। आईसीसी ने स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं को मुहैया कराने में बड़ी भूमिका निभाई है।"

उन्होंने कहा, "नामीबिया जैसी टीम अगर विश्व कप जैसे बड़े मंच पर आ रही है, तो इसमें आईसीसी के समर्थन की बड़ी भूमिका रही है। हमें सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए और दुनिया को यह बताना चाहिए कि एसोसिएट देश क्रिकेट का भविष्य हैं।"

नामीबिया टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा है। नामीबिया को भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड और यूएसए के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। अपने पहले ग्रुप मैच में नामीबिया को नीदरलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अपने दूसरे मैच में नामीबिया का मुकाबला गत चैंपियन और विश्व कप के सह-आयोजक भारत के साथ गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अफ्रीकी टीम के लिए भारत के साथ मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

भारत और नामीबिया के बीच पूर्व में सिर्फ एक टी20 मैच खेला गया है। इसमें भारतीय टीम विजयी रही है। 8 नवंबर 2021 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 132 रन बनाए थे। भारत ने 1 विकेट पर 136 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया था।

गुरुवार को होने वाले मैच में नामीबिया भारतीय टीम को चुनौती देने की कोशिश करेगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,356
Messages
6,388
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top