नॉटिंघम फॉरेस्ट की फिर चली कैंची! महज 17 मैचों में हेड कोच शॉन डाइच को पद से हटाया

सिर्फ 17 मुकाबलों के बाद नॉटिंघम फॉरेस्ट ने हेड कोच को बर्खास्त किया


नई दिल्ली, 12 फरवरी। नॉटिंघम फॉरेस्ट ने शॉन डाइच को सिर्फ 17 मुकाबलों के बाद टीम के हेड कोच पद के बर्खास्त कर दिया है। प्रीमियर लीग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह जानकारी फॉरेस्ट के प्रीमियर लीग के सबसे निचले क्लब वॉल्व्स के साथ गोललेस ड्रॉ के बाद सामने आई। डाइच के जाने से फॉरेस्ट अब रेलीगेशन जोन से तीन प्वाइंट ऊपर है और सीजन के 12 मैच शेष हैं।

फॉरेस्ट ने बयान में कहा, "हम क्लब में उनके समय के दौरान शॉन और उनके स्टाफ की कोशिशों के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हम इस समय कोई और कमेंट नहीं करेंगे।"

54 वर्षीय डाइचे ने अक्टूबर में एंजे पोस्टेकोग्लू की जगह ली थी और 2027 की गर्मियों तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। दिलचस्प बात यह है कि पोस्टेकोग्लू महज 39 दिन ही इस पद पर रहे, उन्होंने नूनो एस्पिरिटो सैंटो की जगह ली थी, जिन्हें 2025-26 कैंपेन के सिर्फ तीन मैच के बाद ही निकाल दिया गया था।

सबसे निचले पायदान पर मौजूद क्लब वुल्व्स के विरुद्ध बुधवार को बिना गोल के ड्रॉ के बाद डाइचे ने कहा, "मेरा मालिक के साथ रिश्ता अच्छा रहा है। अगर अब कोई फुटबॉल में बदलाव करना चाहता है, तो यह उनका फैसला है। हम सभी ने यह देखा है। लोग बदलाव की मांग कर सकते हैं, और फिर यह हमेशा होता है कि वे बदलते हैं या नहीं। मैं बस बहुत मेहनत करता हूं। मुझे इस क्लब की परवाह है। मैंने यह स्पष्ट कर दिया है। मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं।"

फॉरेस्ट ने यूरोपा लीग के ग्रुप चरण में आठ मैचों में चार जीत, दो ड्रॉ और दो हार के साथ 13वां स्थान हासिल किया और नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए वे इस महीने दो चरणों (दो लेग) में फेनरबाहचे से भिड़ेंगे, जिसमें पहला लेग 19 फरवरी को खेला जाएगा।

फॉरेस्ट दोनों घरेलू कप प्रतियोगिताओं से बाहर हो चुके हैं। सितंबर में ईएफएल कप के तीसरे दौर में उन्हें पोस्टेकोग्लू की कोचिंग में स्वानसी से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पिछले महीने डायचे के नेतृत्व में एफए कप के तीसरे दौर में वे पेनाल्टी शूटआउट में एक अन्य चैंपियनशिप टीम व्रेक्सहम से हारकर बाहर हो गए।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top