'अक्षय कुमार टाइम' ने उड़ाई 'बॉलीवुड वाइव्स' की नींद! भावना-नीलम ने बताया अक्षय की पंक्चुअलिटी का खौफ

अक्षय कुमार की पंक्चुअलिटी ने उड़ा दी 'बॉलीवुड वाइव्स' की नींद, भावना पांडे और नीलम कोठारी ने शेयर किए किस्से


मुंबई, 11 फरवरी। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी एक्शन कॉमेडी फिल्मों के साथ-साथ डिसिप्लिन और समय की पाबंदी के लिए मशहूर हैं। उनकी यह खासियत कई बार सेलेब्स के लिए मुश्किल साबित होती है।

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' के आने वाले स्पेशल एपिसोड में 'बॉलीवुड वाइव्स' शिरकत करेंगी। शो के दौरान नीलम और भावना ने बताया कि अक्षय की कुछ चीजें उन्हें बहुत डराती हैं, जिनमें उनकी पंक्चुअलिटी और समय पर आना शामिल हैं।

दोनों ने बताया कि अक्षय की पंक्चुअलिटी कभी-कभी प्रभावित भी करती है और थोड़ा नर्वस कर देती है।

शो के दौरान भावना पांडे ने मजाकिया अंदाज में बताया कि अक्षय कुमार की समय की पाबंदी ने उन्हें पूरी रात जगाकर रखा था। भावना ने हंसते हुए कहा, "एक होता है आईएसटी, यानी इंडियन स्टैंडर्ड टाइम, और दूसरा होता है एकेटी, यानी अक्षय कुमार टाइम।

भावना ने शूटिंग के समय का किस्सा शेयर करते हुए कहा, "अक्षय के साथ शूटिंग का समय मेरा मॉर्निंग था, तो उन्हें इम्प्रेस करने के लिए मैं घर से पहले ही निकली और सोच रही थी कि इस बार मैं अक्षय से पहले सेट पर पहुंच जाऊंगी, लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची तो देखा कि अक्षय पहले से ही वहां मौजूद थे और तैयार बैठे थे।

भावना ने हंसते हुए आगे बताया कि वे जल्दी आने के चक्कर में पूरी रात सोई नहीं थीं। बस यही डर था कि कहीं देर न हो जाए, लेकिन अक्षय तो हमेशा पहले पहुंच जाते हैं।

इसी के साथ ही, एपिसोड में आगे नीलम कोठारी ने भी अपना एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया, "एक बार अक्षय ठीक सुबह 9 बजे मेरे ज्वेलरी स्टोर पर आ गए थे। उस वक्त मैं घर पर थी। अचानक अक्षय को देखकर मैं पूरी तरह चौंक गई और थोड़ी शर्मिंदा भी हुई।"

अभिनेत्री ने हंसते हुए बताया कि उन्होंने अक्षय से पूछा कि ज्वेलरी स्टोर में इतनी सुबह 9 बजे कौन आता है?

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर आता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top