ईरान की सत्ता नहीं बदलेगा अमेरिका, जनता चाहे तो हटाए सरकार; जेडी वेंस बोले- US की प्राथमिकता परमाणु हथियार

JD Vance On Iran


नई दिल्ली, 11 फरवरी। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया है कि यूएस ईरानी सरकार को हटाने या बदलने की योजना नहीं बना रहा है, बल्कि वो यह पक्का करना चाहता है कि तेहरान परमाणु हथियार से दूर रहे।

अजरबैजान की यात्रा कर वॉशिंगटन लौटने से पहले हवाईअड्डे पर पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या वह ईरान में सरकार बदलना चाहते हैं, तो वेंस ने जवाब दिया, “अगर ईरानी जनता सरकार हटाना चाहती है, तो यह उन पर निर्भर करता है। अभी हम इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन न हो।”

वेंस ने कहा, "राष्ट्रपति ने अपनी टीम से कहा है कि हमें ऐसी डील करने की कोशिश करनी चाहिए जिससे यह पक्का हो जाए कि ईरानियों के पास परमाणु हथियार न हो। लेकिन अगर हम वह डील नहीं कर पाते हैं, तो टेबल पर दूसरा विकल्प भी है। राष्ट्रपति अपने विकल्प बचाकर रखेंगे।"

अमेरिका की सैन्य ताकत का बखान करते हुए उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास बहुत सारे विकल्प होंगे क्योंकि हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। लेकिन जब तक राष्ट्रपति हमें रुकने के लिए नहीं कहते, हम इस वार्ता में शामिल रहेंगे और बातचीत के जरिए एक अच्छे नतीजे पर पहुंचने की कोशिश करेंगे।"

जेडी वेंस का ये बयान अमेरिका के रुख में आई नरमी की ओर इशारा करता है। हाल ही में यूएस ईरान में सरकार बदलने के विचार के लिए तैयार दिखा था; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहां बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों से देश के संस्थानों पर “कब्जा” करने को कहा था।

लेकिन फिर वॉशिंगटन ने ईरान के साथ बातचीत शुरू की, जो आने वाले दिनों में दूसरे राउंड के लिए तय है। ट्रंप ने बार-बार तेहरान को धमकी दी है कि अगर वह ऐसी डील के लिए राजी नहीं हुआ, जिसमें इस्लामिक रिपब्लिक अपनी परमाणु क्षमता कम करने के साथ-साथ अपने बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को वापस ले ले, तो वह हमला कर देंगे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,027
Messages
6,059
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top