मध्य प्रदेश में पुलिस का ड्रग्स और शराब पर प्रहार: 83 लाख की अवैध खेप जब्त, तस्करों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में पकड़ी गई 83 लाख रुपए की अवैध शराब, मादक पदार्थों के खिलाफ मुहिम जारी


उज्जैन, 11 फरवरी। मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस की दबिश में 83 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन बरामद किए गए है। राज्य की पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

इस मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झाबुआ जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 293 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।

इसी तरह पुलिस ने मुरैना जिले के बामोर में शराब तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 पेटी अवैध शराब सहित एक कार जब्त की। इस कार्रवाई में कुल नौ लाख 60 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

अशोकनगर में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर 500 लीटर शराब जब्त कर 8 लाख 75 हजार रुपये का सामग्री जब्त की है। पुलिस ने इंदौर में भी अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इंदौर (ग्रामीण) देपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 पेटी बीयर और एक कार जब्त कर 6 लाख 44 हजार रुपये की सामग्री जब्‍त की है। इसी क्रम में ग्वालियर के पुरानी छावनी पुलिस ने कार में परिवहन की जा रही एक लाख रुपए की 19 पेटी अवैध शराब कार सहित जब्‍त की है।

पुलिस ने कटनी, दतिया और जबलपुर में भी अवैध शराब बरामद की है। राज्य में पुलिस कानून व्यवस्था के साथ मादक द्रव्यों के खिलाफ जो मुहिम चलाई है, उसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे है। यही कारण है कि बड़ी तादाद में अवैध शराब व अन्य सामग्री भी बरामद हो रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,019
Messages
6,051
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top