वेलेंटाइन वीक में सिद्धांत चतुर्वेदी का सिंगल्स के लिए 'बेवजह' तोहफा, दिल जीत लेगा यह इमोशनल वीडियो

वैलेंटाइन वीक में सिद्धांत चतुर्वेदी का 'सिंगल्स' को तोहफा, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो


मुंबई, 11 फरवरी। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म दो अधूरे दिलों की मार्मिक कहानी को पेश करती है, जो यह संदेश देती है कि जिंदगी में हर बार परफेक्ट होना जरूरी नहीं होता है।

फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी, जिसके चलते मृणाल और सिद्धांत ने अब तक वेलेंटाइन वीक के हर दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने फिल्म की कई झलकियां और रोमांटिक पोस्ट फैंस के साथ शेयर किए, लेकिन बुधवार को सिद्धांत ने कुछ अलग पोस्ट किया।

दरअसल, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे अभिनेता ने सिंगल लोगों के नाम किया।

इस वीडियो में संगीतकार श्रेयस गिटार बजाते हुए फिल्म का हालिया रिलीज सॉन्ग 'वजह-बेवजह' गा रहे हैं। सिद्धांत ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, "अब तक तो सब कुछ कपल्स के लिए ही होता था, लेकिन यह गाना सिंगल लोगों की तरफ से है। सुनो और बताओ, दिल को छूता है या नहीं?"

इस गाने की तारीफ करते हुए सिद्धांत ने बताया कि इसे श्रेयस पुर्णी ने कंपोज किया और खुद परफॉर्म भी किया। सिद्धांत ने लिखा, "श्रेयस ने सच में कमाल कर दिया।" वहीं, गाने को हमारे पसंदीदा सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल, कविता और एहसास कुमार ने लिखे हैं।

सिद्धांत की पोस्ट हर किसी को पसंद आ रही है। वहीं, सिंगर विशाल मिश्रा ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को रिलीज होगी।

रवि उदयावर द्वारा निर्देशित, यह एक मॉडर्न, यथार्थवादी प्रेम कहानी है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इन दोनों के अलावा फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक भी नजर आएंगे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,000
Messages
6,032
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top