बेंगलुरु में खौफनाक हादसा! स्कूल बस ने रौंदा दो मासूम जिंदगियां, 2 और 4 साल के बच्चों की दर्दनाक मौत

बेंगलुरु में हादसा, स्कूल बस की टक्कर से दो मासूम बच्चों की मौत


बेंगलुरु, 11 फरवरी। बेंगलुरु के थानिसांद्रा इलाके में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब 2 साल की वर्षा और 4 साल के भानु अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उनके चाचा पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए और बस के नीचे आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस और बाइक की टक्कर के बाद बच्चे असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े थे।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किस वजह से हुआ। यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना में किसी की लापरवाही तो नहीं थी। स्कूल बस के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच, ट्रैफिक के डीसीपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को निष्पक्ष और तेज जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं न हों।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top