बच्चों के 18 साल के होते ही भावुक हुईं फराह खान, बोलीं- तुम्हारी मां होना मेरा गर्व और सौभाग्य

[IMG size="321x270" alt=""तुम्हारी मां होना सौभाग्य की बात..." बच्चों के 18 साल के होने पर भावुक हुईं फराह खान"]https://d2lnbwhcsmj8tp.cloudfront.net/thumbnails/202602113669364.jpg[/IMG]

मुंबई, 11 फरवरी। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बुधवार को फराह के तीनों बच्चे दीवा, आन्या और जार 18 साल के हो गए।

फराह ने तीनों को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा मोंटाज वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उनके बच्चों की बचपन से लेकर अब तक की यादें शामिल हैं। छोटे-छोटे पलों से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरें और वीडियोज शामिल हैं।

फराह ने बधाई देते हुए लिखा, "और देखते ही देखते वे 18 साल के हो गए।"

फराह ने आगे लिखा कि आप अपने बच्चों को अगर कुछ विरासत में दे सकते हैं, तो वो है खुशियों से भरी यादें, अच्छी शिक्षा और थोड़ा-सा मस्ती भरा पागलपन भी। फराह ने लिखा, "दीवा, आन्या और जार, तुम्हारी मां होना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।"

पोस्ट पर फराह के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

अभिनेता चंकी पांडे और सोहा अली खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं," तो संजय कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, नकुल मेहता और जसवीर कौर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "ओह माय गॉड। अब तो सच में ये बड़े हो गए हैं। भगवान इन पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें।"

महिमा चौधरी ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे।" पिंकी रोशन ने लिखा, "भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। फराह खान, आपने मां होने का शानदार फर्ज निभाया है। एक साथ तीनों बच्चों को इतनी अच्छी परवरिश देना वाकई कमाल की बात है। यह सच में सिर्फ आप ही कर सकती हैं। आपको ढेर सारा प्यार, रोशनी और आशीर्वाद।"

बता दें कि फराह ने फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर से साल 2004 में शादी की थी। शिरीष फराह से चार साल छोटे हैं। 43 साल की उम्र में, फराह ने 2008 में आईवीएफ तकनीक के जरिए तीन बच्चों दीवा, आन्या और जार का स्वागत किया।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,912
Messages
5,944
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top