सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट क्लोजिंग में भी दिखी रौनक, हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों ने बाजार को दिलाई रफ्तार

सेंसेक्स, निफ्टी सपाट बंद; हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में रही तेजी


मुंबई, 11 फरवरी। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,233.64 और निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी भरने का काम हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों ने किया। सूचकांक में निफ्टी हेल्थकेयर (1.62 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (1.30 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (1.03 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.01 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग (0.76 प्रतिशत) और निफ्टी रियल्टी (0.63 प्रतिशत) की तेजी के साथ शीर्ष पर थे।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी (1.76 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.16 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.16 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बीईएल, भारती एयरटेल और एलएंडटी गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 18.65 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,754.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.80 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,455 पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि सत्र के दौरान निफ्टी ने 26,000 का रुकावट का स्तर का सामान किया और इसके बाद गिरावट देखने को मिली। हालांकि, छोटी अवधि का ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है और सपोर्ट स्तर 25,800 के आसपास है। उन्होंने आगे बताया कि अगर निफ्टी 26,000 का स्तर पार करता है तो और तेजी आ सकती है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी और सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,273.92) से 65.23 अंक उछलकर 84,339.15 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,935.15) से 62.3 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 पर खुला।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,154
Messages
16,191
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top