दिनभर ऊर्जावान और फिट रहेंगे! NHM के 'मॉर्निंग मूव' के ये 5 उपाय, जो बदल देंगे आपकी सुबह

सुबह की ये 5 आदतें रखेंगी फिट और एनर्जी से भरपूर, देखें 'मॉर्निंग मूव' के आसान टिप्स


नई दिल्ली, 11 फरवरी। दिन की शुरुआत हेल्दी हो तो बीमारियां कोसो दूर रहती हैं। यह पूरे दिन की ऊर्जा, मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। ऐसे में नेशनल हेल्थ मिशन लोगों को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवनशैली अपनाने के लिए आसान दैनिक आदतों की सलाह देता है। छोटी-छोटी आदतें शरीर के साथ मन को भी कई लाभ देती हैं।

एनएचएम के अनुसार, मॉर्निंग मूव कुछ आसान कदमों से बनाया जा सकता है, जो हर किसी के लिए अपनाने योग्य है। इसके लिए हर दिन थोड़ी धूप लेना बहुत फायदेमंद है। सुबह की सूरज की रोशनी से शरीर में विटामिन डी बनता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है, मूड अच्छा करता है और इम्युनिटी बढ़ाता है। सुबह 10-15 मिनट धूप में टहलना या बैठना काफी होता है। इससे दिन की शुरुआत ताजगी से होती है और थकान कम महसूस होती है।

मानसिक संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। तनाव और चिंता से बचने के लिए गहरी सांस लेना, मेडिटेशन या पॉजिटिव सोच अपनाना मदद करता है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सुबह कुछ मिनट शांत बैठकर मन को शांत करें, इससे पूरे दिन फोकस और खुशी बनी रहती है।

नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। हल्का योग, स्ट्रेचिंग, वॉकिंग या कोई भी शारीरिक गतिविधि 20-30 मिनट करें। व्यायाम से शरीर फिट रहता है, वजन नियंत्रित होता है, दिल मजबूत होता है और नींद भी अच्छी आती है। व्यायाम न केवल शरीर को बल्कि दिमाग को भी तेज रखता है।

हरी सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये आंखों, त्वचा और पाचन के लिए फायदेमंद हैं। रोजाना भोजन में हरी सब्जियां शामिल करें, इससे शरीर डिटॉक्स रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं।

इसके साथ ही संतुलित मात्रा में पानी पीना भी महत्वपूर्ण है। सुबह उठते ही 1-2 गिलास पानी पीएं और पूरे दिन 8-10 गिलास पानी लें। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, मेटाबॉलिज्म तेज करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। गुनगुना पानी पीने से पाचन भी बेहतर होता है।
 

Forum statistics

Threads
16,442
Messages
16,479
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top