संजय सरावगी का दावा: नितिन नवीन का ऐतिहासिक बिहार दौरा, विकास को मिलेगी रफ्तार, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

नितिन नवीन के दौरे से बिहार को होगा काफी फायदा: संजय सरावगी


पटना, 11 फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय बिहार दौरे को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे बिहार को कई फायदे होने वाले हैं। नितिन नवीन ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बिहार के विकास पर भी चर्चा की थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "यह दो दिन का दौरा था और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन का यह पहला आगमन था। यह पार्टी के लिए बहुत फायदेमंद रहा और बिहार के लोगों को भी इससे फायदा होगा। उनकी नियुक्ति और ऐतिहासिक कार्यक्रम से बहुत उत्साह मिला, खासकर पार्टी वर्कर्स और बिहार के युवाओं में उत्साह देखने को मिला है।”

उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन ने बैठकें कीं, संगठनात्मक बैठकें कीं, जिसमें भाजपा सांसद और कोर कमेटी के साथ भी बैठकें शामिल थीं। उन्होंने बिहार विधानसभा की कार्यवाही में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने वे सभी काम किए, जिससे बिहार का विकास हो।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "राजद जिसने राज्य में अपराधियों को बचाया, उसे क्राइम पर बोलने का कोई हक है? उनके राज में अपराधी राज्य में खुलेआम घूमते थे। आज अपराधी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की पूरी छूट दी गई है, जिससे बिहार में कानूनराज स्थापित हो गया है।"

उन्होंने कहा कि राजद का व्यवहार ही ऐसा है, जनता भी उन्हें लगातार नकार रही है और आगे भी ऐसा ही होता रहेगा। बिहार में एनडीए की सरकार में लगातार विकास हो रहा है और जनता खुश है। हम लोगों के साथ खड़े हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "लोकसभा में, विपक्षी सांसदों, खासकर कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने बदतमीजी की है। प्रधानमंत्री की कुर्सी के सामने जो बर्ताव हुआ, उसे देश के लोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। विपक्ष का इस तरह का रवैया बर्दाश्त करने लायक नहीं है। जिस तरह से विपक्ष काम कर रहा है, उससे देश का विकास नहीं हो सकता है।"
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,707
Messages
16,744
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top