दिल्ली में धौला कुआं पर इंजीनियरिंग छात्र का फोन झपटने वाले दो शातिर दबोचे, चोरी के मोबाइल-स्कूटी बरामद

दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और स्कूटी बरामद


नई दिल्ली, 11 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू खान उर्फ कोटल (24) और अजय उर्फ बंटी (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक छीना हुआ मोबाइल फोन, एक चोरी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों ने 9 फरवरी की रात करीब 10:45 बजे घटना को अंजाम दिया था। उसी दौरान थाना दिल्ली कैंट में मोबाइल स्नैचिंग की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पीड़ित तरुश्र सिंह (20) निवासी लखनऊ मिला। उसने बताया कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है और कैंपस से एक सप्ताह की छुट्टी लेकर लखनऊ जा रहा था। रात करीब 10:40 बजे वह धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के बाहर बस का इंतजार कर रहा था, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर थाना दिल्ली कैंट में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्नैच किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ तथा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली गई, जो उसके पिता के नाम पर पंजीकृत पाई गई।

लगातार जांच के दौरान सह-आरोपी अजय उर्फ बंटी की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक अन्य मोबाइल चोरी का मामला भी सुलझा।

पुलिस के अनुसार, रिंकू खान पहले चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 8 मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि अजय 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है। दोनों आरोपी ईस्ट मेहरम नगर, दिल्ली के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ अन्य मामले में भी शामिल थे, उसकी जांच की जा रही है और जल्द ही कई मामलों के और खुलासे हो सकते हैं। इसके साथ ही इन पर दिल्ली के किस-किस थाने में मुकदमा दर्ज है, उसका पता लगाया जा रहा है। बरामद सामान को पीड़ित तरुश्र सिंह को वापस कर दिया गया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top