यूपी बजट पर रामगोपाल का तीखा तंज: "गरीबों को बेघर कर दिया, योगी सरकार का ये बजट किसके लिए है?"

गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज


लखनऊ, 11 फरवरी। उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

रामगोपाल यादव ने बजट पर सवाल उठाते हुए आईएएनएस से कहा, "वहां से किस तरह का अच्छा बजट आने की उम्मीद की जा सकती है? वहां किस तरह के अर्थशास्त्री मुख्यमंत्री बैठे हैं?"

उन्होंने सरकार की आर्थिक समझ और नीतियों पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जनता को इससे कोई खास लाभ मिलने वाला नहीं है।

रामगोपाल यादव ने आगे आरोप लगाया कि राज्य सरकार पहले ही गरीबों को उनके घरों से बेघर कर चुकी है। उन्होंने कहा, "जब गरीबों को उनके घरों से हटा दिया गया है, तो अब यह बजट किसके लिए लाया जा रहा है?"

सपा विधायक संग्राम सिंह ने यूपी बजट 2026 पर कहा, "हम सब उम्मीद किए हैं कि बजट किसानों के हित में होगा, छात्रों और नौजवानों के हित में होगा। भाजपा ने जो वादा किया था कि स्वास्थ्य सेवाएं को विश्व स्तर पर लाएंगे, वह अभी दिख नहीं रहा। बजट से जो पूर्व पूर्वानुमान आए हैं, उसमें कुछ दिख नहीं रहे।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "पेपरलेस विधानसभा में एक बार फिर कागज का बजट पेश किया जाएगा। बजट में कोई विजन नहीं होगा। यह सिर्फ धोखा होगा।"

उन्होंने आगे कहा कि छात्र, किसान, नौजवान और पीड़ित लोग इनसे उब चुके हैं और मन बना लिए हैं कि आगामी चुनाव में हम इन्हें हराएंगे और पीडीए की सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "सरकार तो बजट के आंकड़े प्रस्तुत करती है, पर सच तो यह है कि सरकार में बजट को खर्च करने की इच्छाशक्ति ही नहीं है।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
5,823
Messages
5,855
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top