अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने जेफ्री एपस्टीन के द्वीप पर लंच स्वीकारा, अब इस्तीफे की तलवार लटकी

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने जेफ्री एपस्टीन के द्वीप पर लंच की बात स्वीकारी, बढ़ा इस्तीफे का दबाव


न्यूयॉर्क, 11 फरवरी। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने स्वीकार किया कि उन्होंने वर्ष 2012 में जेफ्री एपस्टीन के द्वीप पर अपने परिवार के साथ लंच किया था। यह स्वीकारोक्ति उन्होंने मंगलवार को सीनेट की विनियोग उपसमिति की सुनवाई के दौरान दी।

लुटनिक ने कहा, "मैं पारिवारिक छुट्टी पर वोट से यात्रा कर रहा था। उसी दौरान हमने द्वीप पर रुककर करीब एक घंटे तक लंच किया। यह सच है।" हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनका एपस्टीन के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था। उन्होंने कहा, "मेरा उस व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं था। मेरा उससे बहुत कम संपर्क था।"

इससे पहले लुटनिक कह चुके थे कि उन्होंने 2005 में ही एपस्टीन से सभी संबंध तोड़ लिए थे। लेकिन जनवरी में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी ताजा एपस्टीन फाइलों से संकेत मिला कि दोनों के बीच बाद के वर्षों में भी संपर्क बना रहा। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2014 तक दोनों के बीच कारोबारी लेन-देन भी था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस खुलासे के बाद लुटनिक पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। डेमोक्रेट्स के साथ-साथ कुछ रिपब्लिकन नेता भी उनसे पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

जेफ्री एपस्टीन ने 2008 में नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के राज्य स्तरीय आरोप में दोष स्वीकार किया था। जुलाई 2019 में उसे संघीय स्तर पर सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोप में दोबारा गिरफ्तार किया गया। हालांकि मुकदमा शुरू होने से पहले ही 10 अगस्त 2019 को जेल में ही रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी।

इसी साल जनवरी में अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन और गिस्लेन मैक्सवेल से जुड़ी जांच और अभियोजन से संबंधित लाखों रिकॉर्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 19 नवंबर 2025 को हस्ताक्षरित 'एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' के तहत उठाया गया।

उप-अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने बताया कि विभाग ने तीन मिलियन से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2,000 से ज्यादा वीडियो और लगभग 1,80,000 तस्वीरें जारी की हैं। लगभग कुल 35 लाख पन्ने सार्वजनिक किए गए। उन्होंने कहा कि इस समीक्षा में एफबीआई सहित कई विभागों के 500 से अधिक वकीलों और पेशेवरों ने हिस्सा लिया। करीब 75 दिनों तक रोजाना दो बार, और कभी-कभी उससे अधिक बैठकें कर यह काम पूरा किया गया।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
5,762
Messages
5,794
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top