बॉलीवुड में दहशत का दौर! रणवीर के बाद सलमान के करीबी को बिश्नोई गैंग की करोड़ों की धमकी

रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के करीबी को मिली धमकी, मांगे करोड़ों रुपए


मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस) बॉलीवुड में एक बार फिर अपराधियों की धमकियां बढ़ गई हैं। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बुधवार को अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप के जरिए धमकी मिली। अब खबर आ रही है कि सलमान खान के करीबी को भी धमकी दी गई है। साथ ही करोड़ों रुपयों की मांग भी की गई है।

सलमान खान के बेहद करीबी व्यक्ति को धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की वसूली की मांग की है।

धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का होने का भी दावा किया है। पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है, जिसके अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। धमकी में पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है। गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंपा था। पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है।

यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के महज कुछ दिनों बाद सामने आई है, जिससे बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं। गैंग ने उनके घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। अब उनके करीबी को निशाना बनाया गया है।

वहीं, पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से वसूली के लिए दी जा रही हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
5,734
Messages
5,766
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top