रविदास मेहरोत्रा का बड़ा दावा: यूपी में बनेगी सपा सरकार, अखिलेश यादव ही बनेंगे अगले मुख्यमंत्री

यूपी में बनेगी सपा की सरकार, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे: रविदास मेहरोत्रा


लखनऊ, 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पिछले साल जो बजट पेश हुआ था, उसमें 40 प्रतिशत राशि किसी भी विभाग में खर्च नहीं हुई।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार लंबा-चौड़ा बजट पेश कर रही है, लेकिन जमीन पर कुछ खर्च नहीं होता। अधिकारी और मंत्री मिलकर लूट का काम कर रहे हैं।

एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के यूपी आने के बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि एआईएमआईएम भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रही है। भाजपा और एआईएमआईएम मिलकर प्रदेश में नफरत फैलाने का काम करते हैं। सपा ही भाजपा का असली विकल्प है। सभी वर्ग के लोग हमारे साथ खड़े हैं। यूपी में हमारी सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

एआईएमआईएम के आने से सपा के वोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पार्टी सिर्फ वोटों का बंटवारा करती है ताकि भाजपा को लाभ मिल सके।

एआईएमआईएम नेता शौकत अली के बयान पर सपा नेता ने कहा कि हर किसी को उतने बच्चे पैदा करने का अधिकार है जितने वह चाहते हैं, लेकिन इस पर कोई कानून नहीं है। तो किसी को कितने बच्चे पैदा करने चाहिए, इस पर बयान देने की क्या जरूरत है।

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सपा नेता ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों की जान ली। देश की बहादुर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। ऐसे में भारत का पाकिस्तान के साथ मैच खेलना पूर्ण रूप से अनुचित है। जब तक आतंकवाद पूरी तरह रुक नहीं जाता, भारत को पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलना चाहिए।

कानपुर एक्सीडेंट पर समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि कानपुर के एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा कार चला रहा था और इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई और लोगों के साथ हुई झड़प की फोटो भी सामने आई। पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन और सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। जबकि पुलिस को दोषी का नाम पता है, फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। जो भी दोषी है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही घायलों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,707
Messages
5,739
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top